Bihar DElEd Dummy Admit Card 2026 डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा डमी एडमिट कार्ड

On: February 14, 2026 |
Bihar DElEd Dummy Admit Card 2026 बिहार डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा डमी एडमिट कार्ड

The Bihar DElEd Dummy Admit Card 2026: बिहार D.El.Ed 2026-28 प्रवेश परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड 28 जनवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन किया था। डमी एडमिट कार्ड का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों के नाम, जन्मतिथि, फोटो, सिग्नेचर व अन्य विवरणों की जांच करना है। यदि इसमें किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है तो उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर उसे ऑनलाइन सुधार सकते हैं, ताकि फाइनल एडमिट कार्ड में कोई समस्या न हो।

Bihar DElEd Dummy Admit Card 2026 बिहार डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा डमी एडमिट कार्ड

अगर आपने Bihar D.El.Ed Entrance Exam 2026-28 का फॉर्म भरा है तो आपके लिए राहत की खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड 28 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर विवरण की जांच कर सकेंगे और किसी भी त्रुटि को समय रहते सुधार पाएंगे।

Overall Bihar D.El.Ed Entrance Exam 2026-28

Article Bihar DElEd Exam Dummy Admit Card 2026
Department Bihar School Examination Board (BSEB)
Check Mode Online
Release Date 28.01.2026
Correction Last Date 02.02.2026

Why does Bihar Board issue dummy admit card for D.El.Ed entrance exam?

बिहार बोर्ड डीएलएड एंट्रेंस परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड इसलिए जारी करता है ताकि अभ्यर्थी अंतिम एडमिट कार्ड से पहले अपनी व्यक्तिगत जानकारी और परीक्षा से जुड़े विवरणों की जांच कर सकें। अब आधिकारिक बीएसईबी वेबसाइट पर डमी एडमिट कार्ड उपलब्ध है, जिसे वे सभी उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं जिन्होंने डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की है। इस सुविधा से नाम, जन्मतिथि, फोटो, सिग्नेचर या परीक्षा केंद्र जैसी किसी भी त्रुटि को समय रहते सुधरवाने का मौका मिलता है, जिससे आगे किसी तरह की परेशानी न हो।

What details will be displayed on the Bihar Board D.El.Ed dummy admit card?

बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं, जिनकी सावधानीपूर्वक जांच करना बेहद जरूरी है। इसमें एप्लीकेशन नंबर, कैंडिडेट का नाम, जिला कोड, बीएसईबी यूनिक आईडी, जन्मतिथि, जेंडर, पिता और माता का नाम शामिल होता है। साथ ही योग्यता से संबंधित विवरण, किस श्रेणी से आवेदन किया गया है, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की पूरी जानकारी और आधार नंबर से जुड़ी डिटेल्स भी दी रहती हैं। किसी भी प्रकार की गलती आगे चलकर परीक्षा या एडमिशन प्रक्रिया में समस्या पैदा कर सकती है, इसलिए सभी जानकारी सही होना आवश्यक है।

When is the Bihar D.El.Ed Dummy Admit Card Correction Date?

यदि किसी कारणवश बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटो या अन्य विवरणों में त्रुटि हो गई है, तो अभ्यर्थियों के लिए सुधार का मौका दिया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार डमी एडमिट कार्ड करेक्शन की प्रक्रिया 28 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से चलेगी। इस अवधि में उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के अपनी गलती को सुधार सकते हैं। ध्यान रखें कि निर्धारित तिथि के भीतर सुधार करना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बाद कोई अवसर नहीं मिलेगा और आगे की प्रक्रिया में समस्या हो सकती है।

Bihar DElEd Dummy Admit Card 2026 बिहार डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा डमी एडमिट कार्ड

How to Check Bihar DElEd 2026-28 Dummy Admit Card Online?

यदि आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी डीएलएड डमी एडमिट कार्ड को चेक या डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आसान प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। सही जानकारी समय रहते जांचना जरूरी है ताकि बाद में किसी भी तरह की गलती को सुधारा जा सके और परीक्षा से पहले परेशानी न हो।

  1. स्टेप: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट “https://bsebdeled.com/” पर जाएं।
  2. स्टेप: उसके बाद “Bihar DElEd Dummy Admit Card 2026-28” लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्टेप: उसके बाद रजिस्टर्ड “Mobile Number” और “Password” को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  4. स्टेप: उसके बाद “Login” बटन पर क्लिक करते ही “Dashboard” ओपन हो जाएगा।
  5. स्टेप: उसके बाद पांच नंबर “Tab” पर डमी एडमिट कार्ड का ऑप्शन मिलेगा।
  6. स्टेप: उसके बाद आपके सामने डमी एडमिट कार्ड “Displayed” हो जाएगा जैसे आप अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

References and Sources

Dummy Admit Card Check Now
Official Notice View
Home Page Visit
Share

Deepayan Mallick

Deepayan Mallick is a job and education content writer with 4+ years of experience in Government and Private job updates. He provides clear, accurate, and verified information to help aspirants make informed career decisions.